फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sensational case in Ghaziabad Student Hrithik goes missing from hostel family left devastated police launch in

गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला: हॉस्टल से गायब हुआ छात्र ऋतिक, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Oct 2026 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 05:52 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर से एक नाबालिग छात्र 13 अक्तूबर से लापता है। पीड़ित पिता मनीष नागर ने अपने बेटे ऋतिक नागर (13) की तलाश के लिए पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया है। ऋतिक 13 अक्तूबर को सुबह 8:20 बजे आइडियल कॉलेज एकेडमी के हॉस्टल से निकलने के बाद से नहीं मिला।
 

विज्ञापन
Sensational case in Ghaziabad Student Hrithik goes missing from hostel family left devastated police launch in
हॉस्टल से गायब हुआ छात्र ऋतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर से एक नाबालिग छात्र 13 अक्तूबर से लापता है। पीड़ित पिता मनीष नागर ने अपने बेटे ऋतिक नागर (13) की तलाश के लिए पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया है। ऋतिक 13 अक्तूबर को सुबह 8:20 बजे आइडियल कॉलेज एकेडमी के हॉस्टल से निकलने के बाद से नहीं मिला।

विज्ञापन



मनीष नागर मूल रूप से वेव सिटी के इनायतपुर निवासी हैं और हाल में मंगल बाजार रोड, आकाश नगर, मसूरी में रहते हैं। ऋतिक सातवीं कक्षा का छात्र है और अपने बड़े भाई रितेश (16) के साथ हॉस्टल में रहता था। उसके सबसे बड़े भाई का नाम नितेश (18) है, जो पिता के काम में मदद करता है। ऋतिक 13 अक्तूबर की सुबह अपने कपड़े लेकर हॉस्टल गया था। वह अपने भाई रितेश के क्लासरूम में जाने के बाद हॉस्टल से निकला। उसने गेट पर गेटमैन से घर जाने की बात कही और चला गया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मनीष नागर के अनुसार, ऋतिक के पास न तो मोबाइल फोन है और न ही पैसे। उसने घर से जाते समय काली शर्ट और नीली जींस पहनी थी।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
मनीष नागर ने मसूरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग छात्र ऋतिक की अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस छात्र को तलाश करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही हैं। छात्र की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed