{"_id":"68d571f1753b131f690c2333","slug":"seminar-held-at-nikunj-hall-ghaziabad-news-c-133-1-bul1007-141171-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकात्म मानववाद केवल विचार नहीं, भारत के पुनर्निर्माण का दर्शन : धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकात्म मानववाद केवल विचार नहीं, भारत के पुनर्निर्माण का दर्शन : धर्मपाल सिंह
सार
बुलंदशहर के निकुंज हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उनके एकात्म मानववाद और सेवा भाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
निकुंज हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते प्रदेश सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की राजनीति को भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया। उनका एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि भारत के सर्वांगीण विकास का मूल दर्शन है। यह बातें बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर निकुंज हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और भाजपा की नीतियों को सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिलकर अंतिम छोर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल का स्पष्ट मत था कि जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं नहीं पहुंचतीं, तब तक विकास अधूरा रहेगा। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को साकार कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि यह गोष्ठी सभी को यह संकल्प दिलाती है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर, कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियां पहुंचाने में अग्रसर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भाजपा का संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लें। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर, नोएडा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच से चित्रकला प्रतियोगिता की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद भर में आयोजित विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभु दयाल कन्या महाविद्यालय की छात्रा साक्षी, द्वितीय स्थान इसी महाविद्यालय की छात्रा साधना को और तृतीय स्थान सेंट मोमिना स्कूल की छात्रा वेदिका राघव को दिया गया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार भूतेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा ओशिता और राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा माही राठी को दिया गया। संगठन मंत्री ने उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उन्हें राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।