फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seizure truck parked in front of Loni police station was stolen

Ghaziabad News: लोनी थाने के सामने से खड़ा सीज ट्रक चोरी हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Seizure truck parked in front of Loni police station was stolen
लोनी। खनन अधिकारी द्वारा सीज किए गए ट्रक को चोर लोनी कोतवाली के सामने से चोरी कर ले गए। माल खाना इंचार्ज ने जब ट्रक को चेक किया, तो उन्हें ट्रक चोरी का पता चला। उन्होंने ट्रक स्वामी और चालक के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महवला गांव अलीगढ़ निवासी सोहनवीर सिंह (हेड कांस्टेबल) परिवार के साथ रहते हैं। वह एचएम माल खाना लोनी थाने पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रेल को जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने ट्रक को सीज कर लोनी थाने में खड़ा किया था। उन्होंने माल मिलान के लिए ट्रक को चेक किया। वहां से ट्रक गायब था। जांच में पता चला कि ट्रक को वाहन स्वामी अपने चालक के साथ चोरी कर ले गया। उन्होंने मामले में तहरीर दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed