फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Security of Hindon Air Force Station tightened

Ghaziabad News: हिंडन वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा चाकचौबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Security of Hindon Air Force Station tightened
साहिबाबाद। टीला मोड़ की इकबाल काॅलोनी में हिंडन वायुसेना स्टेशन की दीवार के नीचे चार फीट गहरा गड्ढा मिला था। शनिवार को वायुसेना के अधिकारियों ने गड्ढा भरकर ऊपर से पक्का निर्माण करा दिया है। हिंडन वायुसेना स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर टीलामोड़ थाना पुलिस और वायुसेना के स्टाफ की दो-दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम ने शनिवार को इकबाल काॅलोनी और आसपास इलाके में संदिग्धों पर निगरानी के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की। डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि वायुसेना स्टेशन के कर्मचारियों ने गड्ढे को भरकर सीमेंट से पक्का कर दिया। साथ ही, पास से गुजर रहे नाले की दीवार को भी ठीक करने की बात हुई है। स्थानीय लोगों को हिदायत दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति वायुसेना स्टेशन की दीवार के नीचे गलत काम करता या किसी प्रकार का निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीसरे दिन भी पुलिस ने किरायेदार और मकान मालिकों का सत्यापन करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed