फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security guard opened fire for self-defense thief died

Ghaziabad Firing: सुरक्षा गार्ड और चोरों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एक चोर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 10 Aug 2023 01:05 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में यूटोपिया प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चार चोर चोरी करने के मकसद से घुसे और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। जिसमें एक चोर मारा गया। 

विज्ञापन
Security guard opened fire for self-defense thief died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सिद्धार्थ विहार में यूटोपिया प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंगलवार रात करीब 10 बजे चार चोर चोरी करने के मकसद से घुस गए। हलचल की आवाज सुनकर मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड भूप सिंह ने शोर मचाया तो एक चोर ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। एक चोर की पीठ में गोली लग गई। उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी फरार हो गए। 52 वर्षीय सुरक्षा गार्ड भूप सिंह एटा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जांच में सुरक्षा गार्ड ने मौके पर तीन गोली बदमाशों की ओर से और एक गोली गार्ड की ओर से चलाने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना स्थल से कोई खोखा नहीं मिला है। वहां तैनात गार्ड ने बताया कि है कि साइट पर पूर्व में कई बार चोरी हो चुकी है। डीसीपी ने बताया कि मृत चोर की शिनाख्त बंगाल निवासी कमरुद्दीन के रूप में हुई है। साइट पर जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्मरक्षा में फायरिंग करना प्रतीत हो रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed