{"_id":"6509f64c0cf8d8295a00d635","slug":"secrets-of-religious-conversion-will-be-revealed-by-checking-15-bank-accounts-and-mobile-phones-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1005-2509-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 15 बैंक खातों और मोबाइल की जांच से खुलेंगे धर्म परिवर्तन के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 15 बैंक खातों और मोबाइल की जांच से खुलेंगे धर्म परिवर्तन के राज
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के मामले में पुलिस की तीन टीम ने गिरफ्तार हुए 15 लोगों के बैंक खाते व मोबाइल की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ही धर्म परिवर्तन के राज खुलकर सामने आएंगे। जांच तीन मुख्य आरोपियों के ईदगिर्द ही घूम रही है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्विलांस टीम से मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स निकालने की दिशा में काम कराया जा रहा है। इसमें मुख्य आरोपी राजन, अशरफ व दिनेश के बैंक खातों की पहले जांच होगी। इन खातों में किस किस से लेनदेन हो रहा था। जांच में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी अन्य खातों के माध्यम से तो लेनदेन नहीं कर रहे थे।
एसआईटी के पास जा सकता है केस
खोड़ा में धर्मांतरण के मामले की जांच एसआईटी कर रही है। खोड़ा के मामले में दिल्ली के मौलवी से लेकर आगरा व अलीगढ़ के प्रोफेसर से तार जुड़ना सामने आया था लेकिन करहेड़ा मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगे हैं। वहीं, अब माना जा रहा है कि यह केस भी एसआईटी के पास जा सकता है।
विज्ञापन
कनावनी व खोड़ा केस से नहीं जुड़े तार
फरवरी माह में कनावनी गांव और मई माह में खोड़ा में प्रार्थना कराने की आड़ में धर्मांतरण के मामले सामने आए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों केस से तार जुड़ना सामने नहीं आया है। करहेड़ा मामले में सभी लोगों का चंड़ीगढ़ के पादरी बजिंद्र सिंह मिनिस्ट्री से प्रभावित होना पाया गया है। पुलिस की जांच इसी एंगल पर आगे बढ़ रही है। पुलिस ने बजिंद्र सिंह मिनिस्ट्री के गाजियाबाद आने से इन्कार किया है। पकड़े गए लोगाें में से अशरफ व दिनेश का 10-15 साल से लगातार चंडीगढ़ जाने का पता चला है।