{"_id":"6a568d4afd8010725308e5ed","slug":"search-continues-for-youth-who-drowned-in-the-canal-ndrf-conducted-a-search-operation-lasting-several-hours-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110185-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहर में डूबे युवक की तलाश जारी, एनडीआरएफ ने घंटों चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहर में डूबे युवक की तलाश जारी, एनडीआरएफ ने घंटों चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर में डूबे युवक की तलाश मंगलवार को भी जारी रही। युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने शनि मंदिर घाट से चितौड़ा पुल तक नहर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
दिल्ली के शाहदरा निवासी 25 वर्षीय सोनू सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर काफी तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने शनि मंदिर घाट से चितौड़ा पुल तक नहर के विभिन्न स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। एसीपी सुनील कुमार का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में अभियान चला रही है।