{"_id":"66c62a0b651074c7720d6c20","slug":"scuffle-over-protest-against-drinking-alcohol-in-bulandshahr-seven-injured-in-stone-pelting-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: शराब पीने के विरोध पर हाथापाई, पथराव में सात घायल, अस्पताल के गेट पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: शराब पीने के विरोध पर हाथापाई, पथराव में सात घायल, अस्पताल के गेट पर लगाया जाम
Wed, 21 Aug 2024 11:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, डिबाई (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, डिबाई (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:32 PM IST
सार
एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव करीली में घर के बाहर शराब पीने का महिलाओं ने विरोध किया, इस पर शराब पीने वाले युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से करीब दो घंटे तक पथराव हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं। घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल गेट के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव करीली में बुधवार शाम को गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिस पर शराब पी रहे युवकों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। पथराव में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सरवती, बबलू, लाली, पुष्पेंद्र, हरेंद्र, रीतेश और कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां लोगों ने अनाज मंडी गेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के लोगों ने घरों की छतों से पथराव किया है, जिसमें लोगों को चोटें आई हैं। लोगों ने मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के सामने जाम लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन