फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap dealer injured in bike collision

Ghaziabad News: बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer injured in bike collision
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग पर याकूतपुर कट के समीप दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार कबाड़ व्यापारी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, बाइक पर तीन युवक सवार थे और आरोपी दोपहिया छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद प्रतापगढ़ निवासी विनय कुमार अपने भाई विनोद कुमार के साथ निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव एमपी सिखैड़ा में रहते है। दोनों भाई कबाड़ व्यापारी है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात विनोद कुमार बाइक से सामान लेने गए थे। इसी दौरान याकुतपुर कट के समीप सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने से हुई भिंडत में विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी तीन युवक मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। उधर से गुजरने के दौरान अपने भाई को घायल अवस्था में देखकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed