{"_id":"69a735f7dc4ec6dffe0c49be","slug":"scorpio-riders-opened-fire-three-people-including-the-inspector-and-his-son-were-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-835279-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्काॅर्पियो सवारों ने चलाईं गोलियां, दरोगा-बेटे सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्काॅर्पियो सवारों ने चलाईं गोलियां, दरोगा-बेटे सहित तीन घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। राहुल विहार में दबंगों ने पहले युवक का पीछा किया और फिर घर के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दिल्ली पुलिस के दरोगा और उनका बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय स्कार्पियो से बाइक को टक्कर मार दी। इससे भी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राहुल विहार निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति प्रेमपाल सिंह दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक है।
एक मार्च की रात उनके बड़े बेटे सोनू गौतम के मोबाइल फोन पर एक नंबर से लगातार मिस कॉल आने लगीं। एक बार कॉल उठाने पर सामने वाले ने धमकी दी कि हम तेरे घर के नीचे बैठे है। नीचे आ जा, आज तुझे देख लेते है। उनका परिवार उसी रात एक सगाई समारोह से लौटकर आया था। रात करीब 2:37 बजे छोटे बेटे हिंद सागर ने फोन कर बताया कि कुछ युवक दो स्काॅर्पियो कार में उसका पीछा कर रहे हैं और उसे घेर लिया है।
विज्ञापन
परिवार के लोग गली के कोने पर पहुंचे तो वहां मौजूद कालू डेयरी राहुल निवासी अखिलेश चौधरी व उसके भाई अमित चौधरी, सतीश उर्फ कालू तथा तीन अन्य अज्ञात लोग, हिंद सागर से गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से पीछा कर रहे थे। जब उनके पति प्रेमपाल सिंह और बेटे सोनू गौतम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो अखिलेश और अमित ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से पति और बेटा घायल हो गए। वहीं, सतीश उर्फ कालू और अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाए। पथराव में हिंद सागर के हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय भी हमला भी किया गया। बतौर अनीता देवी घटना के बाद किरायेदार शिवम बाइक से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल के लिए लेकर भागा तो आरोपियों ने राहुल विहार अंडरपास के नजदीक आरोपियों ने कार से उसे टक्कर मार दी। इसमें बाइक अनियंत्रित होकर वे गिर गए।
इस घटना में उनके पति, बेटे हिंद और शिवम को गंभीर चोटें आई। बाद में परिजन घायलों को सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन बाद में उन्हें कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह तलाशी के दौरान परिवार को तीन खाली खोखा मिले और उन्हें पु़लिस को सौंप दिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे क्या कारण रहा है। इसकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।