{"_id":"6a78d29c86df50cf500d45eb","slug":"scooty-reaches-dme-despite-ban-kanwariya-dies-in-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-950943-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रतिबंध के बाद भी डीएमई पर पहुंची स्कूटी, हादसे में कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रतिबंध के बाद भी डीएमई पर पहुंची स्कूटी, हादसे में कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत की खबर से सम्बंध
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद शनिवार रात स्कूटी से हरिद्वार जा रहे कांवड़िये हादसे का शिकार हो गए। भोजपुर के गांव चुड़ियाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार चंदन (26) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी करण घायल हो गया। दोनों दिल्ली की शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
पुलिस के अनुसार, दोनों शाम करीब छह बजे स्कूटी से शिवपुरी से हरिद्वार के लिए निकले थे। स्कूटी चंदन चला रहा था। रात करीब 12 बजे भोजपुर क्षेत्र में चुड़ियाला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को भोजपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। करण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी से दूर जा गिरे। चंदन के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
-- --
दिल्ली से डीएमई पर चढ़े थे दोनों
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों दिल्ली से ही डीएमई पर चढ़े थे और एक्सप्रेसवे पर 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर भोजपुर तक पहुंच गए। गाजियाबाद में प्रतिबंधित वाहनों को एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस तैनात है। उन्होंने बताया कि डीएमई यूपी गेट के बाद दिल्ली की सीमा में भी आता है। दिल्ली पुलिस से प्रतिबंधित दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेसवे पर रोकने के लिए कहा गया है, लेकिन वहां से वाहन लगातार गाजियाबाद की ओर आ रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर कोई वाहन प्रवेश कर जाए तो उसे रास्ते में रोकना या बाहर निकालना चालक व पुलिस दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। एसीपी ने बताया कि अगले दो दिन कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस से दोबारा समन्वय किया जाएगा। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए डीएमई पर दो पीसीआर भी तैनात की जा रही हैं।
विज्ञापन
-- --
पांच अगस्त को तीन कांवड़ियों की हुई थी मौत
डीएमई पर यह पहला गंभीर हादसा नहीं है। इससे पहले पांच अगस्त को भोजपुर क्षेत्र में ही बाइक सवार तीन कांवड़ियों की हादसे में मौत हो गई थी। लगातार हादसों के बावजूद प्रतिबंधित दोपहिया वाहनों का डीएमई पर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
-- --
मेरठ रोड पर तीन हादसों में आठ घायल
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अलग-अलग तीन सड़क हादसों में आठ कांवड़िये घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गाजियाबाद निवासी रवि कुमार और सोनू बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। सीकरी कला के पास तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं, दिल्ली के रोहिणी निवासी गौरव, प्रियांक, सुमित और मयंक बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। बस स्टैंड के पास उनकी बाइक दूसरे वाहन से भिड़ गई। हादसे में चारों घायल हो गए। इसके अलावा नोएडा निवासी वरुण कुमार और दिल्ली के बुराड़ी निवासी अमित को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
-- --
तीन घायल कांवड़ यात्री पहुंचे एमएमजी अस्पताल
21 वर्षीय आयुष मेरठ रोड तिराहे पर हादसे में घायल हो गया। वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर कड़कड़ मॉडल गांव लौट रहा था। लालकुआं स्थित लोहा मंडी में 26 वर्षीय सोनू स्कूटी की चपेट में आने से सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। वहीं, पटेलनगर निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश मुरादनगर में पैदल चलते समय चक्कर आने से गिर गया। तीनों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के ईएमओ डॉ. राजीव ने बताया कि तीनों को अलग वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।