फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   School bus collision killed two cars, jams

स्कूल बस ने दो कारों में मारी टक्कर, जाम लगा

Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
School bus collision killed two cars, jams
accident - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ चुुंगी पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की बस ने दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में कार और बस सवार सात लोग बाल-बाल बचे। चालक बस छोड़कर भाग गया। गनीमत रही बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार सवार हापुड़ चुंगी पर रेड लाइट के  ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पीछे से आई बस ने पहले क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सोसायटी निवासी रिटायर्ड कंपनी अफसर लोकेंद्र की कार में पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन


इसके बाद भागने की फिराक में बस डिवाइडर पर चढ़ाते हुए मोदीनगर निवासी कंपनी मैनेजर जगमोहन अग्रवाल की कार को ठोक दिया। दोनों कारें और बस क्षतिग्रस्त हो गईं। जगमोहन, लोकेंद्र और बस में सवार पांच लोग बाल-बाल बचे। राहगीरों ने इसकी सूचना पास ही चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के सामने चालक रफूचक्कर हो गया। इस दौरान कुछ देर यातायात बाधित रहा। एसएचओ कविनगर ने बताया कि स्कू ल प्रबंधन को घटना की सूचना दी है। चालक की तलाश की जा रही है।


तहरीर नहीं मिली है। स्कूल चेयरमैन सुभाष जैन का कहना है कि ड्राइवर ने कार सवार को बचाने में बस डिवाइडर पर चढ़ाई थी, जिससे हादसा बच गया। चालक की गलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed