फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scholarship applications will be caught in the mess

स्कॉलरशिप आवेदन में अब पकड़ी जाएगी गड़बड़ी

Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scholarship applications will be caught in the mess
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : demo pic

अब छोटी-छोटी गलतियों पर छात्रों की स्कॉलरशिप नहीं अटकेगी। ऑनलाइन किए गए आवेदन की गलतियों का रिमाइंडर तीन दिनों तक छात्रों की मेल पर अपडेट रहेगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में सुधार की गुंजाइश न होने से हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति अटक जाती थी। इस साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

नए सॉफ्टवेयर से छात्रों को राहत मिलेगी। आवेदन करने के तीन दिन तक छात्रों को एलर्ट मेल आता रहेगा। इससेे वे समझ सकेंगे कि उनके आवेदन में क्या गलती है? समाज कल्याण अधिकारी परितोष श्रीवास्तव ने बताया कि जब से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें एक अंक अथवा अक्षर तक की गलति से छात्रों की स्कॉलरशिप रुक जाती थी। परेशानी इसलिए ज्यादा थी क्योंकि एक बार आवेदन किए जाने के बाद उसमें सुधार नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही साक्ष्य होते हुए भी अधिकारी व कॉलेज प्रशासन तक आवेदन में सुधार नहीं कर पाते थे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब ऑनलाइन आवेदन के बाद तीन दिन तक छात्र फाइनल प्रिंट नहीं निकाल सकेंगे।

फाइनल प्रिंट निकालने से पहले तीन दिनों तक छात्र जब भी अपना आवेदन पत्र खोलेगा, फार्म में जहां-जहां गलतियों होंगी वहां मार्क लगकर आ जाएगा। इससे छात्र समझ सकेंगे कि आवेदन में कहां गलती है और उसे सुधार सकेंगे। परितोष श्रीवास्तव ने बताया कि फाइनल प्रिंट निकालने के बाद छात्र आवेदन में कोई फेर-बदल नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed