{"_id":"57c4847c4f1c1bb3672cb629","slug":"schedule-of-trains-impaired-many-trains-were-running-hours-behind-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, घंटों देरी से चलीं कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल, घंटों देरी से चलीं कई ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भले ही दावा कर रहा हो कि ट्रेनों के रफ्तार के समय पालन में काफी हद तक इन दिनों सफलता मिल रही है, लेकिन सच्चाई यही है कि लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेटलतीफी का शिकार हैं। इतना ही नहीं, लेट पहुंचने के कारण वापसी में ये ट्रेनें घंटों परिवर्तित समय से चलाई जा रही हैं।सोमवार को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन (14005) दिल्ली 30 घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन
इसी तरह जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन (12487) आनंद विहार रेलवे स्टेशन 12 घंटे देरी से पहुंची। असम से चलने वाली नॉर्थ-ईस्ट सुपर फास्ट ट्रेन (12505) भी अपने नीयत समय से 4 घंटी देरी से दिल्ली पहुंची। सिक्किम महानंदा (15483) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन सात घंटे देरी से पहुंची। कोलकाता-आनंद विहार (1331) ट्रेन भी सात घंटे लेट रही।
विज्ञापन
ना सिर्फ दिल्ली पहुंचने वाली बल्कि दिल्ली के स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनें भी लेट चलीं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद दुरंतो (12286) डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। इसी तरह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सद्भावना (14014) परिवर्तित समय से चली। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी (12562) ट्रेन शाम 8:35 बजे की जगह देर रात 12:30 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई। यह ट्रेन अपने नियत समय से 3 घंटा 55 मिनट लेट रही। आनंद विहार-कोलकाता (13132) अपने नियत समय से 6 घंटे देरी से गई। आनंद विहार से लिच्छवी ट्रेन को घंटों देरी से रवाना की गई। दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर व आनंद विहार-मेरठ मेमू ट्रेन सोमवार को निरस्त रही।