फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Satpal Pradhan becomes BJP District President, Sanjeev Sharma once again in the metropolis

Ghaziabad News: सतपाल प्रधान बने भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर में एक बार फिर संजीव शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Satpal Pradhan becomes BJP District President, Sanjeev Sharma once again in the metropolis
गाजियाबाद। सतपाल प्रधान को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। सतपाल लोनी के रहने वाले हैं। वहीं, महानगर संगठन की कमान एक बार फिर से संजीव शर्मा को मिली है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा शुक्रवार को जिला और महानगर के अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद बधाई देने वालों को तांता लगा है।
विज्ञापन

मूलरूप से खड़खड़ी गांव निवासी सतपाल प्रधान (47) मौजूदा समय में लोनी के रामपार्क कॉलोनी में परिवार समेत रह रहे हैं। इससे पहले मोदीनगर निवासी दिनेश सिंघल के पास जिलाध्यक्ष की कमान थी। सतपाल प्रधान बीए पास है। 2017 में वह जिला मीडिया प्रमुख रहे हैं। एक साल तक जिला मीडिया प्रमुख बनने के बाद 2018 में वह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। करीब तीन साल वह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर बने रहे।
विज्ञापन

2021 में वह ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। उसके बाद उन्होंने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का टिकट मांगा था। पार्टी ने सतपाल प्रधान की पत्नी पुष्पा प्रधान को भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। लोनी नगर पालिका चुनाव में उन्हें 87000 से अधिक वोट मिले थे। चुनाव में वह दूसरे नंबर पर थीं। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष पद की घोषणा होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तांता लगा रहा। सतपाल प्रधान पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। जिला अध्यक्ष पद को लेकर कई लोग लोनी से दौड़ में थे। जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद पार्टी के कुछ पदाधिकारी को निराशा हाथ लगी है। सतपाल प्रधान के भाई भोपाल सिंह प्रधान करीब पांच सालों से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष हैं। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का फैसला स्वीकार : दिनेश
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का कहना है कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने जो फैसला किया है वह स्वीकार है। संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे निभाता रहूंगा।



विधानसभा और निगम चुनाव में प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाने पर संजीव को मिला तोहफा
विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में महानगर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर प्रत्याशियों को जिताने पर संजीव शर्मा को दोबारा मौका दिया जाना माना जा रहा है। संजीव शर्मा का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करते रहेंगे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन की मजबूती के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed