फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanyasis strike ends after talks with Home Ministry

Ghaziabad News: गृह मंत्रालय से वार्ता के बाद संन्यासियों का धरना समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sanyasis strike ends after talks with Home Ministry
गाजियाबाद। हरिद्वार की हर की पौड़ी से पदयात्रा कर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे यति संन्यासियों को बुधवार को गृह मंत्रालय से अपनी बात रखने का न्योता मिला। यति नरसिंहानंद ने बताया कि शाम चार बजे बजे वार्ता के बाद संन्यासियों ने धरना स्थगित कर दिया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के सुरक्षा की अनदेखी किए जाने के विरोध में सभी संन्यासी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे थे लेकिन उनको दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जिसके बाद सभी संन्यासी आमरण अनशन पर गाजीपुर बाॅर्डर पर बैठ गए थे। यति नरसिंहानंद ने बताया कि बुधवार को यति रामस्वरूपनंद और यति रणसिंहनंद को वार्ता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ले जाया गया। यति रामस्वरूपनंद ने कहा कि यति नरसिंहानंद पूरे विश्व के आतंकियों के निशाने पर हैं। उनको कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां भी मिल चुकी हैं। उनकी जान को खतरा है लेकिन उनकी सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed