फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanskrit will now be taught in CBSE schools

Ghaziabad News: सीबीएसई स्कूलों में होगी अब संस्कृत की पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit will now be taught in CBSE schools
हापुड़। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छह से सीबीएसई ने तीसरी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। इससे स्कूलों में पढ़ाई का स्वरूप बदलने लगा है। शहर के अधिकांश निजी विद्यालयों में संस्कृत की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। स्कूलों में तीसरी भाषा लागू होने के साथ ही पाठ्यक्रम, समय-सारिणी और संसाधनों में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था को लेकर स्कूलों में उत्साह के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। खासकर छात्रों को नई भाषा के उच्चारण, व्याकरण और शब्दावली को समझने में शुरुआती कठिनाई हो रही है। छात्रों का कहना है कि अब तक उनकी पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी तक सीमित थी।
विज्ञापन

तीसरी भाषा जुड़ने से शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। श्लोक, संधि-विच्छेद और धातु रूप जैसे विषय नए हैं, जिन्हें समझने में समय लग रहा है। हालांकि अधिकांश छात्रों ने यह भी माना कि नियमित अभ्यास और शिक्षकों के सहयोग से धीरे-धीरे यह आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी ने बताया कि संस्कृत पढ़ने से छात्रों का तार्किक और भाषाई विकास बेहतर होता है। शुरुआती महीनों में छात्रों की बुनियादी समझ विकसित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed