फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanovar Khan won first in state level speech competition

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सनोवर खान ने जीता प्रथम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Sanovar Khan won first in state level speech competition
एमएमएच डिग्री कॉलेज के छात्र सनोबर खान - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं सनोबर - कॉलेज के ही कैफ खान ने प्रतियोगिता में जीता सांत्वना पुरस्कार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज के बीए फाइनल ईयर के छात्र सनोवर खान ने फिर कॉलेज का मान बढ़ाया है। प्रयागराज के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कॉलेज सिरसा की राष्ट्रीय सेवा आयोग योजना इकाई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में सनोवर खान ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सनोबर एमएमएच कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक भी है। उनके साथ कॉलेज के विद्यार्थी कैफ खान ने प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय कोविड-19 के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की भूमिका विषय पर बोलते हुए सनोवर खान ने यह उपलब्धि हासिल की। कोरोना का दौर खत्म होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। सनोबर खान की उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमके जैन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ. गौतम बनर्जी, आरती सिंह, डॉ. उदारता, डॉ. गीता ने बधाई दी। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed