फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanjay Singh says Government schools closed unemployment at its peak now is time for struggle on the streets

आप का हल्लाबोल: संजय सिंह बोले- सरकारी स्कूल बंद, बेरोजगारी चरम पर; अब सड़क पर संघर्ष का समय

Mon, 18 May 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 10:13 PM IST
सार

'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा सोमवार शाम को  बसंतपुर सैतली गांव पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए कहा कि उनका कथन है कि यदि सड़क खामोश हो गई तो सांसद आवारा हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Sanjay Singh says Government schools closed unemployment at its peak now is time for struggle on the streets
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि अब नफरत की राजनीति छोड़कर रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए सड़कों पर उतरने का समय आ गया है।

विज्ञापन

'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा सोमवार शाम को  बसंतपुर सैतली गांव पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया जा रहा है। पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए कहा कि उनका कथन है कि यदि सड़क खामोश हो गई तो सांसद आवारा हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की बड़ी विफलता है और इसके लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने और विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश में भी बदलाव की जरूरत है और यदि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करना है तो जनता को आम आदमी पार्टी को मौका देना होगा। संजय सिंह ने कहा कि आज देश का नौजवान सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है और सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed