{"_id":"5ed4dc948ebc3e90a654292a","slug":"sanitize101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर गंगा सोसायटी में सोमवार को किया गया सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौर गंगा सोसायटी में सोमवार को किया गया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
\n\nगौर गंगा सोसायटी में सोमवार को किया गया सैनिटाइजेशन\n\n - सोसायटी में रविवार को आई थी एक चिकित्सक की कोरोना पोजेटिव रिपोर्ट\n\n- आरडब्ल्यूए ने सभी रेजिडेंट्स को सावधानी बरतने की दी हिदायत\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर गंगा सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद स्थानीय पार्षद नीलम भारद्वाज द्वारा सोसायटी का सैनिटाइजेशन कराया गया। जबकि गाजियाबाद मेडिकल की टीम अभी तक सोसायटी में नहीं पहुंची है। न ही चिकित्सक (कोरोना मरीज के घर को सैनिटाइज किया गया और न ही परिवार के किसी सदस्य का अभी तक सैंपल लिया गया है।\n\nआरडब्ल्यूए के महासचिव शरद तिवारी ने बताया कि रविवार की शाम उन लोगों की बात सिटी मजिस्ट्रेट से हुई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को बताया था कि सैनिटाइजेशन के लिए सीएमओ और एसडीएम आदित्य प्रजापति को बता दिया गया है। बावजूद सोमवार की शाम तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी नहीं पहुंचा। आरडब्ल्यूए का कहना है कि सोसायटी में करीब 500 लोग रह रहे हैं, जिनमें भय का माहौल पनप गया है। कोरोना मरीज मिलने के बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही से सभी लोग परेशान हैं। पार्षद द्वारा सैनिटाइजेशन किए जाने के बाद आरडब्ल्यूए पदाधिकारी खुद ही एक दूसरे को सुरक्षित तरीके से रहने की हिदायतदे रहे हैं।\n\n----------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन