फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitation worker beaten up for not removing garbage vehicle, case filed against five

Ghaziabad News: कूड़ा वाहन न हटाने पर सफाई कर्मी से मारपीट, पांच पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker beaten up for not removing garbage vehicle, case filed against five
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के वार्ड 37 में कार्यरत नगर निगम के सुपरवाइजर सुनील से कार वॉश सेंटर के मालिक और उसके बेटे बब्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। झगड़ा तीन मई की दोपहर को हुआ था। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में सुनील ने बताया कि तीन मई को 80 फुटा रोड पर नगर-निगम सफाई कार्य हो रहा था। तभी यूनिक कार वॉश के मालिक मेहराज ने वहां खड़े कूड़ा वाहन हटाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मेहराज ने जाति-सूचक शब्द कहते हुए अभद्रता की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब मेहराज, उसके बेटे बब्लू, उसके दोस्त शाकिब, अमन और कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed