फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sangh will expand branches in the centenary year

Ghaziabad News: शताब्दी वर्ष में शाखाओं का विस्तार करेगा संघ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sangh will expand branches in the centenary year
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजनों की रुपरेखा रही। शताब्दी वर्ष में संघ अपनी शाखाओं का विस्तार करेगा। जो शाखाएं बंद हो चुकी हैं, उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष संघ के स्थापना दिवस यानी 2024 की विजयदशमी से मनाया जा रहा है। इस साल विजयदशमी को संघ के 100 साल पूरे हो जाएंगे। नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हुई समन्वय बैठक में शताब्दी वर्ष और इसके पूरे हो जाने के बाद के किए जाने वाले आयोजनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। संघ के सभी अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सभी अनुसांगिक संगठन और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई बैठक का उद्धाटन संघ के पश्चिम क्षेत्र के संघ चालक सूर्य प्रकाश ने किया। पश्चिम प्रदेश के प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष और इसके बाद होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
100 वर्ष पूरे होने के बाद नवंबर 2025 से से जनवरी 2026 तक आरएएसए के पदाधिकारी हर गांव, हर घर से संपर्क करेंगे। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी भागीदारी सुनिश्चत कराएंगे। हर गली, हर मोहल्ले, हर घर पर भगवा फहराया जाएगा। संघ के पदाधिकारी अपनी सुविधा के अनुसार कार्यक्रम करेंगे।
युवाओं के लिए होंगे विशेष कार्यक्रम
संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयदशमी के अवसर पर होगी, जिसमें संघ गणवेशधारी स्वयंसेवकों के मंडल, ब्लाॅक और नगर स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
-नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक तीन सप्ताह तक बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान की योजना बनाई गई है, जिसका विषय हर गांव, हर बस्ती, घर-घर होगा। संपर्क के दौरान संघ साहित्य वितरित किया जाएगा। संघ की स्थानीय इकाइयां कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

- सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एकता और सद्भाव, राष्ट्र के विकास में सभी का योगदान का संदेश दिया जाएगा।



- शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन में सभी की भागीदारी का संदेश भी दिया जाएगा। पंच परिवर्तन में परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेश, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।



-खंड और नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें एक साथ मिलकर रहने पर बल दिया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र को खोए बिना आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा।



- जिला स्तर पर प्रमुख नागरिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय विषयों पर सही विमर्श स्थापित करने और आज प्रचलित गलत विमर्श को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा




- युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों और पंच परिवर्तन पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थानीय इकाइयां आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed