{"_id":"69b30a8d64ef6f30990268c4","slug":"samreens-husband-arrested-for-allegedly-slitting-her-throat-with-a-knife-ghaziabad-news-c-306-1-gha1004-120799-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समरीन का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, छुरी से रेता था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समरीन का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, छुरी से रेता था गला
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में ईंख के खेत में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दहेज और घरेलू विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर पत्नी समरीन (30) की छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के अनुसार दस मार्च को समरीन का शव गांव फुलड़ी के पास एक किसान के ईंख के खेत में पड़ा मिला था। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महिला की पहचान और उसके परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान शक की सुई उसके पति आकिब व परिजनों पर गई। गिरफ्तार आरोपी आकिब ने पूछताछ में बताया कि वह पांच मार्च को पिलखुवा से अपनी पत्नी समरीन को घूमाने के बहाने बहादुरगढ़ की ओर लेकर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वापस लौटते समय फुलड़ी गांव के पास पहुंचकर उसने गुस्से में छुरी से समरीन के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को खेत में छोडकऱ फरार हो गया। इसके बाद वह अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां रुककर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपी को गढ़ क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में घरेलू विवाद और दहेज को लेकर आए दिन झगड़ा होने की बात सामने आई है। इसी के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- ढाबों पर तंदूर का काम करता था आकिब
आरोपी आकिब बागपत जिले में विभिन्न ढाबों और शादी समारोहों में तंदूर का काम करता था। वह कार्यक्रमों में तंदूर लगाकर रोटी और अन्य व्यंजन बनाने का काम करता था और इसी से अपनी जीविका चलाता था।
-- प्रेम विवाह के बाद भी नहीं बचा रिश्ता
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात समरीन से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और पांच जनवरी 2026 को शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद लगातार विवाद बढ़ने से यह रिश्ता हत्या तक पहुंच गया।