फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Samajwadi Party has Four contenders for Gautam Buddha Nagar lok sabha seat

Lok Sabha Election: गौतमबुद्ध नगर की सीट पर सपा के चार दावेदार, कल हो सकता है प्रत्याशी के नाम का फैसला

Fri, 15 Mar 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

Lok Sabha Election: गौतमबुद्धनगर सीट से राहुल अवाना, अजय चौधरी, महेंद्र नागर और जगदीश शर्मा सपा के टिकट के दावेदार हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा की बैठक में इन चारों नामों पर विचार हुआ। 

विज्ञापन
Samajwadi Party has Four contenders for Gautam Buddha Nagar lok sabha seat
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस क्षेत्र से कुल चार प्रमुख दावेदार सामने आए हैं, जिनके बारे में पर्ची के माध्यम से गोपनीय फीडबैक भी लिया। माना जा रहा है कि शनिवार को इस बाबत सपा अध्यक्ष अंतिम निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर सीट से राहुल अवाना, अजय चौधरी, महेंद्र नागर और जगदीश शर्मा सपा के टिकट के दावेदार हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा की बैठक में इन चारों नामों पर विचार हुआ। यह भी देखा गया कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास कितने संसाधन हैं। समीकरण कितने पक्ष और विपक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अखिलेश ने कहा कि जिस भी दावेदार को टिकट मिले, सभी मिलकर चुनाव लड़ाएं। जो भी सपा नेता फिलहाल सक्रिय नहीं हैं, उनसे चुनाव में जुट जाने का आह्वान भी किया। इसके अलावा सपा अध्यक्ष ने मेरठ और मिश्रिख लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। आगामी लोकसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा कर जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed