फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salim Wastik's video goes viral; says, "I am out of Tihar, brace yourself."

Ghaziabad News: सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल, कहा तिहाड़ से बाहर आ गया हूं, तुम कमर कस लो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Salim Wastik's video goes viral; says, "I am out of Tihar, brace yourself."
सलीम वास्तिक
साहिबाबाद। नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या के दोषी यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक का 44 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुधवार को तेजी से वायरल हुआ। उसमें सलीम ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने समुदाय के लोगों को तरक्की के रास्ते पर ले जाऊंगा। उधर, स्थानीय अधिकारियों ने जमानत या जेल से छूटने की जानकारी से इंकार किया है। वहीं, अमर उजाला भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 1195 में व्यापारी के बेटे संदीप बंसल (13) अपहरण और हत्या के मामले में दोषी यूट्यूबर सलीम वास्तिक 24 अप्रैल की रात लोनी से गिरफ्तार किया था। साल 1997 में अदालत ने दोषी मानते हुए सलीम खान और उसके साथी अनिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय से वर्ष 2000 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम भागा हुआ था।
विज्ञापन

यह है वायरल वीडियो...
वायरल वीडियों में सलीम ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जगह देख लो, कौन सी है। तिहाड़ जेल के बाहर की... मैं बाहर आ गया हूं। तुम लोगों का टाइम आ गया है कमर कसने का, तुम लोगों की प्लानिंग को मैं खत्म करूंगा। मैं मुस्लमानों को पढ़ाई और तरक्की की तरफ लेकर जाऊंगा। तुम लोग मुस्लमानों को जिहादी बना रहे हो। उन लोगों को तरक्की के रास्ते पर ले जाऊंगा। मेरा खुला चैलेंज है जो कर सकते हो कर लो, जय हिंद। स्थानीय अधिकारियों ने जमानत या जेल से छूटने की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे चर्चा में आया था यूट्यूबर सलीम वास्तिक
सलीम वास्तविक ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद इस्माम धर्म और उसकी रूढ़िवादी प्रथाओं व कुरीतियों के खिलाफ कई वीडियो अपने चैनल पर प्रसारित किए। पहलगाम हमले का विरोध और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नामक दो व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया और गर्दन व पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद से ही सलीम वास्तविक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाम बन गया। 1 मार्च 2026 को पहली मुठभेड़ में, यूपी एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। वहीं 3 मार्च 2026 को दूसरा आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed