फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad police station 27 in the grip of fever

27 पुलिसवालों पर वायरल अटैक

Wed, 31 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 31 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad police station 27 in the grip of fever
बुखार - फोटो : अमर उजाला

थाना साहिबाबाद के 27 पुलिसकर्मी बुखार की चपेट में हैं। इनमें चार दरोगा, एक महिला समेत 22 कांस्टेबल शामिल हैं। उधर, इंदिरापुरम के भी आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुखार से बिस्तर पकड़े हुए हैं। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि थाने के कुल 27 पुलिसकर्मी बुखार की चपेट में हैं। इनमें चार एसआई हैं ।

विज्ञापन


बीमार पुलिसकर्मियों में चौकी इंचार्ज ज्ञानी बार्डर राकेश पुंडीर, एसएसआई राजेंद्र सिंह, एसआई रनबीर सिंह और एसआई प्रताप सिंह है। इसके अलावा एक महिला कांस्टेबल और 22 कांस्टेबल हैं। एसओ ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी तीन-चार दिन से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन


उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, थाना इंदिरापुरम का भी यही हाल है। अधिकारियों के मुताबिक आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुखार की चपेट में है, इनमें भी एक महिला कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज वसुंधरा भी कुछ दिन पहले बुखार के चलते अस्पताल में एडमिट हो चुके हैं। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि सभी थानों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed