{"_id":"622a36ec5dad9220a422d786","slug":"sahibabad-assembly-big-victory-of-bjp-s-sunil-sharma-on-biggest-assembly-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Election Result: सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा जीट पर भाजपा के सुनील शर्मा की प्रचंड जीत, तोड़ा यह रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Election Result: सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा जीट पर भाजपा के सुनील शर्मा की प्रचंड जीत, तोड़ा यह रिकॉर्ड
Thu, 10 Mar 2022 11:06 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:06 PM IST
सार
सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 286 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। सुनील शर्मा ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत होने का दावा पहले ही किया था। गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विधायक सुनील शर्मा अपने राजनगर स्थित घर पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
ghaziabad (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील शर्मा ने 3 लाख 22 हजार 45 वोट हासिल कर चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। दूसरे नंबर पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 77 हजार 59 वोट मिले। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 286 वोटों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। सुनील शर्मा ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत होने का दावा पहले ही किया था।
विज्ञापन
मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे सुनील शर्मा
गोविंदपुरम अनाज मंडी मतगणना स्थल से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद विधायक सुनील शर्मा अपने राजनगर स्थित घर पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहां से सिद्धपीठ भगवान दूधेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक करने के बाद वसुंधरा स्थित आवास पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों का आभार व्यक्त करने के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
2017 विधानसभा चुनाव में मिले थे 2.62 लाख वोट
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुनील शर्मा को 2 लाख 62 हजार 741 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरे अमरपाल शर्मा को एक लाख 12 हजार 56 वोट प्राप्त हुए थे। तब सुनील शर्मा ने उन्हें डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन इस बार उनकी जीत का दायरा दो लाख 15 हजार वोटों तक पहुंच गया। उनकी जीत के बाद वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा आवास पर जमकर जश्न मनाया। वहां केसरिया रंग में मस्त समर्थकों ने खुलकर डांस किया।
विज्ञापन
वर्ष 2012 के चुनाव नतीजों को देखें तो उन्हें बीएसपी प्रत्याशी पंडित अमरपाल शर्मा से 24 हजार 348 मतों से हार मिली थी। इससे पहले वह गाजियाबाद सीट पर वर्ष 2007 में पहली बार विधायक बने थे। फिलहाल उनकी जीत से पार्टी नेता और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उधर, तीसरे पायदान पर रहे बसपा प्रत्याशी अजीत कुमार पाल को 23 हजार 343 मत और चौथे नंबर पर कांग्रेस की संगीता त्यागी ने 9976 वोट हासिल किए।