फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Safe delivery in ambulance, mother and child healthy

Ghaziabad News: एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Safe delivery in ambulance, mother and child healthy

विज्ञापन
गाजियाबाद। 102 एंबुलेंस सेवा ने मंगलवार सुबह समय पर मदद पहुंचाकर गर्भवती और नवजात की जान बचाई। मोरटा गांव निवासी सतीश की पत्नी नीरज देवी को सुबह करीब छह बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार ने तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया।

ईएमटी संजीव कुमार और चालक कैलाश यादव मौके पर पहुंचे और गर्भवती को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ब्रेकर आने से प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति गंभीर होने पर एंबुलेंस स्टाफ ने आरसी डॉक्टर हरीश के निर्देशन में एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। नीरज देवी ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


प्रसव के बाद जच्चा और नवजात को संजय नगर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई गई है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मोहित कुमार और प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार ने बताया कि सुरक्षित प्रसव कराने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed