फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RWA will tell you where to get illegal construction

आरडब्ल्यूए बताएगी कहां हो रहा अवैध निर्माण

Wed, 30 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
RWA will tell you where to get illegal construction
एम्स निर्माणाधीन साइट - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली

बिल्डर की गलती का खामियाजा आवंटी भुगत रहे हैं, क्योंकि बहुत से लोग जानकारी के अभाव अवैध रूप से बने मकान खरीद चुके हैं। ये अवैध आशियाने अब जीडीए की कार्रवाई की जद में हैं। भविष्य में लोगों को बिल्डरों की धोखाधड़ी से बचाने के लिए इंदिरापुरम की विभिन्न आरडब्ल्यूए ने मुहिम छेड़ दी है।

विज्ञापन



इसके तहत वर्तमान में जहां भी अवैध निर्माण कराया जा रहा है, वहां पर आरडब्ल्यूए द्वारा  'अवैध निर्माण' का बोर्ड लगाया जाएगा। इससे घर खरीदने वालों को अवैध निर्माण की सही जानकारी मिल सकेगी। बोर्ड पर घर खरीदने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही एओए वेबसाइट तैयार करेगी, जिस पर निर्माणाधीन सोसायटीज की सही जानकारी उपलब्ध होगी। वेबसाइट के जरिए लोग यह जान सकेंगे कि किस अपार्टमेंट में कितने फ्लोर तक फ्लैट बनाने की अनुमति जीडीए ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए के महासचिव मोहन सांगवान ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत पर जीडीए ध्यान नहीं देता है। लोग फ्लैट खरीद लेते हैं, जिसके बाद परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।



जिनके घर सील होंगे उनका क्या?
जिन लोगों को सीलिंग का नोटिस भेजा गया है, वे आवंटी कहां जाएंगे, उनका क्या होगा? इसका जवाब जीडीए के पास नहीं है। फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि लोग नियमों को जानने के बाद ही घर खरीदें। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए वेबसाइट बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed