फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ruckus over Aurangzeb painting Hindu Raksha Dal workers smeared black ink on picture

अज्ञानता या अक्रांता: बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब बताकर हिंदू रक्षा दल ने पोत दी कालिख, देखें Video

Fri, 18 Apr 2025 05:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब का बताकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुस्लिम आक्रांता की तस्वीर को यहां बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
Ruckus over Aurangzeb painting Hindu Raksha Dal workers smeared black ink on picture
औरंगजेब की पेंटिंग पर पोती कालिख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार की दीवार पर बने बहादुर शाह जफर के चित्र को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का बताकर शुक्रवार को हंगामा किया। उन्होंने चित्र पर कालिख पोत दी और रेलवे प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


बहादुर शाह जफर के चित्र को औरंगजेब बताकर पोत दी कालिख
रेलवे प्रशासन ने सभी प्लेट फार्म पर देश के वीरों के चित्र बनाए हुए हैं। ताकि आने वाले लोगों को उनको देखकर अच्छा लगे और देश के वीर सपूतों के चित्रों को देखकर वह इनसे प्रेरणा लें। हिंदू रक्षा दल के 18-20 कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर को गाजियाबाद पुराने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। उन्होंने बहादुर शाह जफर के चित्र को औरंगजेब का चित्र बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न आरपीएफ आई, न जीआरपी ने रोका
कहा कि रेलवे प्रशासन ने सोची समझी साजिश के तहत औरंगजेब जैसे व्यक्ति का चित्र रेलवे स्टेशन पर बना दिया। आधा घंटे तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी ने इनको रोकने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हालांकि, आरपीएफ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम कालिख पोतने वालों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed