Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 615 crore insurance for Shipra Srishti Society

Ghaziabad News: शिप्रा सृष्टि सोसायटी का 615 करोड़ का बीमा, फ्लैट भी होंगे कवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 615 crore insurance for Shipra Srishti Society
इंदिरापुरम। शिप्रा सृष्टि सोसायटी के निवासियों और साझा सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने 615.20 करोड़ रुपये का व्यापक बीमा कराया है। यूनिवर्सल सोमपो इंश्योरेंस कंपनी से कराई गई इस बीमा पॉलिसी में आग, भूकंप और अन्य बड़े जोखिमों से होने वाले नुकसान को कवर किया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें सोसायटी के आवासीय फ्लैट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि बीमा के तहत आवासीय फ्लैट के निर्माण की लागत 3,685 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से कवर होगी। इसके लिए पॉलिसी की शर्तें लागू होंगी। कुल बीमा राशि में 600 करोड़ रुपये सिविल निर्माण, दो करोड़ रुपये विद्युत उपकरणों, तीन करोड़ रुपये डीजी सेट और बिजली संबंधी उपकरणों के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा अग्निशमन व्यवस्था के लिए एक करोड़, लिफ्ट के लिए 9.10 करोड़ और फर्नीचर व अन्य सामान के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कराया गया है। एसोसिएशन ने निवासियों को स्पष्ट किया है कि इस बीमा के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस पहल से सोसायटी की इमारतों, साझा सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को अप्रत्याशित नुकसान से आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed