फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 3.64 lakh stolen from couple's account in the name of KYC

Ghaziabad News: केवाईसी के नाम पर दंपती के खाते से उड़ाए 3.64 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.64 lakh stolen from couple's account in the name of KYC
कौशांबी। वैशाली सेक्टर एक निवासी सुभाषचंद छावड़ा और उनकी पत्नी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने केवाईसी करने के बहाने तीन लाख 64 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम ठगों ने कई बार में ट्रांसफर की। दंपती की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सुभाषचंद छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पास 15 नवंबर को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। बात करने वाला व्यक्ति साइबर ठग था, जिसने उन्हें बैंक खाते की केवाईसी कराने की बात कही। साथ ही पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही करने का झांसा दिया। इसके बाद जालसाज ने सुभाषचंद से उनका पैनकार्ड नंबर और जन्मतिथि पूछी। फिर मोबाइल पर पहुंचे ओटीपी पूछा और उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। इसके बाद पत्नी के बैंक खाते की केवाईसी के बहाने उनके खाते से भी 2.14 लाख रुपये निकाल लिए। जब उनके पास रुपये कटने का मैसेज पहुंचा तब उन्होंने बैंक खाता बंद कराया। रविवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर एक्सपर्ट टीम से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed