{"_id":"6a8219c6e09be7ed6c01c976","slug":"rs-335-lakh-swindled-under-the-pretext-of-disconnecting-gas-connection-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-955595-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैस कनेक्शन बंद होने के नाम पर 3.35 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैस कनेक्शन बंद होने के नाम पर 3.35 लाख की ठगी
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की लैंड क्राफ्ट सोसायटी निवासी जसवंत को साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज भेजकर 3.35 लाख ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जसवंत सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 31 जुलाई को मैसेज आया, इसमें गैस कनेक्शन बंद होने और कनेक्शन चालू रखने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने को लिखा था। उन्होंने बात की तो सामने वाले एक लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करके जानकारी भरने के लिए कहा। उन्होंने जो फाइल भेजी थी वह एपीके फाइल थी। डाउनलोड कर अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरी तो मोबाइल फोन हैक हो गया और 3.35 लाख रुपये कट गए। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जिन खातों में रकम गई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
निवेश के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगे
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मोटी कमाई का लालच देकर राजनगर एक्सटेंशन के मनोज कुमार से साढ़े पांच लाख की ठगी को अंजाम दिया। थाने में दी शिकायत में मनोज ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर निवेश संबंधी विज्ञापन देखकर संपर्क किया। सामने बात करने वाले आरोपी ने उनको फर्जी एप डाउनलोड करा दिया। पहले 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और फिर एप पर चार दिन में ही 10 हजार के साढ़े 12 हजार रुपये दिखने लगे। आरोपियों के कहने पर 15 बार में साढ़े पांच लाख रुपये दिए गए खातों में भेज दिए। उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो वह निकाल नहीं सके। जबकि, रकम आठ लाख दिख रही थी। इसके बाद उनको ठगी का एहसास हुआ। एसीपी जियाउददीन ने बताया कि जांच कराकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
कोर्ट के आदेश पर बिल्डरों के खिलाफ रिपोर्ट
गाजियाबाद। मोरटा में निर्माणाधीन सोसायटी के बिल्डरों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साझेदारी फर्म के विधिक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिल्डर अजय, विकास भसीन, अनु भसीन, उसामा चौधरी, सनी बजाज समेत नौ की भूमिका पूरे घटनाक्रम में रही। आरोपियों ने खुद को भूमि का मालिक बताया। रेरा में भी गलत दस्तावेज दाखिल किए गए। लोगों से भी धोखाधड़ी करके उनको फ्लैट, जमीन बेचने का लालच दिया गया। इसके एवज में बड़ी धनराशि जुटाई गई। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अदालत से गुहार लगाई गई। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच शुरू कर दी है जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।