{"_id":"6a3d836be57eeb71ac0f260b","slug":"rs-324-lakh-siphoned-off-from-account-after-searching-for-a-helpline-number-on-the-internet-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-917010-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंटरनेट पर हेल्पलाइन नंबर खोजते ही खाते से 3.24 लाख रुपये साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंटरनेट पर हेल्पलाइन नंबर खोजते ही खाते से 3.24 लाख रुपये साफ
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के जे-ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। इंटरनेट पर कुरियर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर खोजने के दौरान साइबर ठगों ने उनके खाते से 3.24 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मामले की शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, कविनगर निवासी कमल सिंह पठानिया ने अपनी शिकायत में बताया कि डीटीसी कुरियर से एक पार्सल भेजा था। 11 जून 2026 की सुबह उन्होंने पार्सल की स्थिति जानने के लिए इंटरनेट पर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर खोजा। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि पार्सल पर पता गलत होने के कारण उसे आगे नहीं भेजा जा सका है। इसके बाद पीड़ित ने मोबाइल फोन में पार्सल का पता देखने का प्रयास किया तो अचानक मोबाइल फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई। हालांकि, इस दौरान कॉल पर बातचीत जारी रही। स्क्रीन के बारे में पूछने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पार्सल का पता अपडेट कर रहा है।
करीब 20 मिनट बाद मोबाइल फोन दोबारा चालू हुआ तो खाते से तीन लाख 24 हजार 699 रुपये ट्रांसफर होने का संदेश मिला। इसके बाद पीड़ित कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां पता चला कि जिस नंबर पर उन्होंने कॉल की थी वह फर्जी था। कार्यवाहक एसीपी कविनगर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित नंबरों और बैंक खातों की जांच की जा रही है, जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा।