फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 29.50 lakh embezzled in the name of buying a house

Ghaziabad News: मकान खरीदने के नाम पर 29.50 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rs 29.50 lakh embezzled in the name of buying a house
गाजियाबाद। कविनगर के रजापुर निवासी संगीता से उनके पति के परिचितों ने मकान खरीदने के नाम पर 11.50 लाख रुपये उधार लेकर और 18 लाख रुपये मकान बैंक से छुड़वाने के नाम पर हड़प लिए। अब वह रुपये वापस मांग रही हैं तो वे उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने पूजा गोला, अजय कुमार और किशनवती के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

संगीता का कहना है कि उनके पति सुनील कुमार के पास पूजा, अजय, किशनवती और गंगाशरन का आना-जाना था। आरोप है कि इन्होंने 2015 में उनके पति से एक मकान खरीदने के लिए 11.50 लाख रुपये उधार लिए। उन्होंने उस मकान पर 17 लाख रुपये का ऋण भी लिया। कुछ समय तक वह उसकी किस्त जमा करते रहे लेकिन कैंसर से गंगाशरन की मृत्यु के बाद उन लोगों ने किस्त जमा करनी बंद कर दी। जिससे बैंक ने उनका मकान बंधक बना लिया। पूजा, अजय और किशनवती ने उनसे मकान छुड़वाने की बात की। उन्होंने अपना एक प्लॉट बेचकर 18 लाख रुपये बैंक को देकर उनका मकान छुड़वा दिया। इसी बीच उनके पति सुनील की भी मौत हो गई। कुछ समय बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी रुपये लौटाने से इन्कार करने लगे और बच्चों को जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed