फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 190 crore property tax collected in nine months

Ghaziabad News: नौ महीने में वसूला 190 करोड़ रुपये संपत्तिकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rs 190 crore property tax collected in nine months
गाजियाबाद। नगर निगम का खजाना इस बार संपत्तिकर से भर रहा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ही नौ महीने में 190 करोड़ रुपये से अधिक संपत्तिकर की वसूली की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार 45 करोड़ रुपये ज्यादा की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम ने पांचों जोन से 145 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्तिकर वसूला था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से 19 जनवरी 2024 तक 190 करोड़ रुपये से अधिक संपत्तिकर वसूला गया है। सबसे ज्यादा वसुंधरा जोन ने 82.23 करोड़ रुपये से अधिक कर वसूला है जो बीते वित्तीय वर्ष से 22 करोड़ रुपये अधिक है। दूसरे नंबर पर कविनगर जोन है, जहां पिछले वित्तीय वर्ष से 6.87 करोड़ रुपये अधिक 36.73 करोड़ रुपये संपत्तिकर की वसूली की गई है। इस बार बकायेदारों पर संख्ती बरतते हुए नगर निगम ने 15 से 19 जनवरी के बीच महज चार दिन में 37 संपत्तियां सील की हैं। अब तक 210 बकायेदारों की संपत्तियों पर सील लगाई जा चुकी है। सील खुलवाने के लिए 4.71 करोड़ रुपये से अधिक जमा करवाए गए हैं। सर्वाधिक 66 संपत्तियां सिटी जोन में सील हुई हैं, जबकि वसुंधरा जोन में 25, मोहननगर जोन में 52, कविनगर जोन में 30 और विजयनगर जोन में 37 संपत्तियां सील हुई हैं। नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि 31 जनवरी तक 5 प्रतिशत छूट के साथ संपत्तिकर जमा कराया जा सकता है। इसके बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


किस जोन से कितना मिला संपत्तिकर
जोन राशि
वसुंधरा 822349169
मोहननगर 275991007
कविनगर 367337252
सिटी 334783693
विजयनगर 106624662
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed