फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 1.41 lakh withdrawn from youth's account

Ghaziabad News: युवक के खाते से निकाले 1.41 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.41 lakh withdrawn from youth's account
गाजियाबाद। कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव निवासी पंकज कुमार के खाते से ठगों ने 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। बाद में मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पंकज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर आईजीएल कंपनी के नाम से एक मैसेज आया और फिर कॉल करके बताया गया बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करके जानकारी भरने व पांच रुपये का भुगतान करने को कहा। उन्होंने लिंक खोलकर जानकारी भरी तो उनका फोन हैक हो गया और खाते से 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। शातिरों को भी ट्रेस करने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed