{"_id":"67ddbe9f505061d9310a477e","slug":"rs-1140-lakh-stolen-by-selling-disputed-plot-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-596316-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवादित प्लॉट बेचकर 11.40 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवादित प्लॉट बेचकर 11.40 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अजय कुमार से प्रॉपर्टी डीलर और उनके सहयोगियों ने विवादित प्लॉट बेचकर 11.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद अजय कुमार जब मोरटी स्थित प्लॉट पर नींव भरने पहुंचे तो प्लॉट का मालिक वहां पुलिस लेकर पहुंच गया और काम रोक दिया। पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र चौधरी, सुरेश बाला व उसके बेटे नवीन व विनोद ठाकुर के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
साहिबाबाद की गरिमा गार्डन कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि चौधरी प्रॉपर्टी डीलर के संचालक योगेंद्र चौधरी निवासी अटोर ने साईं एंक्लेव में प्लॉट दिखाया था। नवंबर 2023 में प्लॉट सुरेश बाला पत्नी अतर सिंह व उनके बेटे नवीन निवासी कृष्णा बागू विजयनगर का बताकर रजिस्ट्री कराई। आरोप है कि उन्होंने तीनों को 11.40 लाख रुपये का भुगतान किया। रजिस्ट्री के बाद अजय कुमार नींव भरने के लिए राजमिस्त्री और मजदूरों को लेकर प्लॉट पर पहुंचे। इस दौरान रजिस्ट्री लेकर अनिता पत्नी जयवीर पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और प्लॉट को अपना बताया।
अजय कुमार ने योगेंद्र चौधरी, सुरेश बाला और उनके बेटे नवीन से विरोध जताकर रुपये लौटाने को कहा। आरोपियों ने बताया कि कोर्ट में मामला विचाराधीन है, जल्द ही उनके पक्ष में फैसला आ जाएगा। पीड़ित ने दोबारा रुपये का तकादा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।