{"_id":"6a442abf03d0e956290f5a09","slug":"rs-105-lakh-withdrawn-from-two-peoples-accounts-without-an-otp-being-sent-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20716-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिना ओटीपी भेजे दो लोगों के खाते से निकले 1.05 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिना ओटीपी भेजे दो लोगों के खाते से निकले 1.05 लाख रुपये
विज्ञापन
साहिबाबाद। बिना ओटीपी भेजे मोबाइल फोन हैक करके दो युवकों के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी राकेश कुमार शर्मा और साहिबाबाद के शहीद नगर निवासी अरमान से अप्रैल माह में हुई। ऑनलाइन हुई शिकायत थाने में ट्रांसफर होने के बाद 30 जून को दोनों थानों की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को उनके बेटे राहुल शर्मा के बैंक खाते से अचानक 95,000 रुपये निकाल लिए गए। इस भुगतान से पहले बैंक की तरफ से न तो कोई मैसेज आया और न ही ओटीपी। रुपये कटने का मैसेज देख उन्हें साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की और थाने में भी तहरीर दी। वहीं शहीद नगर निवासी अरमान ने बताया कि 14 अप्रैल को अचानक उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। जब तक वह सुचारू हुआ तब तक उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। इसका पता उन्हें तब चला जब उन्होंने रुपये कटने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। बैंक से भी पत्राचार कर जानकारी मांगी गई है।