फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RPCA defeated Noida Wonders by 13 runs

Ghaziabad News: आरपीसीए ने नोएडा वंडर्स को 13 रन से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
RPCA defeated Noida Wonders by 13 runs
इंदिरापुरम। टीएनएम मैदान पर प्रथम अनिता यादव मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आरपीसीए गार्गी कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा वंडर्स ने सात विकेट खोकर 206 रन बनाए। आरपीसीए टीम ने 13 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी आरपीसीए टीम को शुरूआत में ही गेंदबाज मीनू यादव ने ओपनर वर्णिका चौधरी को आउट कर पहला झटका दिया। खराब शुरुआत के बीच तनीषा सिंह ने कमान संभाली लेकिन, दूसरे छोर से अक्षिता भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। तीसरे विकेट के लिए तनीषा (113) और नाजमा (74) ने 187 रन की साझेदारी की। उनके बाद दीक्षा शर्मा ने नाबाद 16 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 219 रन बनाए। गेंदबाज एकता भड़ाना ने चार ओवर में 31 रन पर दो विकेट जबकि, भारती और मीनू ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में नोएडा वंडर्स सात विकेट पर 206 रन ही बना पाई। टीम से उर्वशी गुप्ता ने 38 और लक्ष्मी यादव के 94 रन की पारी खेली। आयुषी सोनी ने 30 और कप्तान एकता भड़ाना 21 रन पर आउट हो गईं। आरपीसीए टीम से बॉलर कनक ने तीन ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके प्रदर्शन से आरपीसीए ने 13 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed