फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Route diversion will remain in effect in Hapur on Tuesday due to Dussehra

Route Diversion: दशहरे को लेकर हापुड़ में वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट, किन रास्तों पर न निकलें? जानें प्लान

Sun, 22 Oct 2023 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Oct 2023 11:15 PM IST
सार

मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 24 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से रावण दहन तक हल्के व भारी वाहनों के लिए यह डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Route diversion will remain in effect in Hapur on Tuesday due to Dussehra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ शहर में दशहरे मेले को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 24 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से रावण दहन तक हल्के व भारी वाहनों के लिए यह डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


यह है रूट डायवर्जन का प्लान-
- दिल्ली/ गाजियाबाद की ओर से गढ़मुक्तेश्वर व मेरठ को जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व सवारी वाले वाहन निजामपुर तिराहा से सोना पेट्रोल पंप होते हुए शहर क्षेत्र में आएंगे। भारी वाहन निजामपुर तिराहा से सोना पेट्रोल पंप होते हुए ततारपुर चौराहा से टियाला फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- बुलंदशहर की ओर से मेरठ को जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व सवारी वाले वाहन सोना पेट्रोल पपंप से तहसील चौरहा, मेरठ तिराहा होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे। भारी वाहन ततारपुर चौराहा से टियाला फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गढ़मुक्तेश्वर की ओर से गाजियाबाद/ दिल्ली की ओर जाने वाले हल्के व सवारी वाहन ततारपुर चौराहा से तहसील चौराहा, सोना पेट्रोल पंप से निजामपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। भारी वाहन ततारपुर चौराहा से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- हापुड डिपो से गाजियाबाद/ दिल्ली की ओर जाने हल्के व सवारी वाहन मेरठ तिराहा से तहसील चौराहा, सोना पेट्रोल पंप से निजामपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- मेरठ की ओर से गाजियाबाद/ बुलंदशहर की और जाने वाले हल्के व सवारी वाहन मेरठ तिराहा से तहसील चौराहा, सोना पेट्रोल पंप होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। भारी वाहन साइलो द्वितीय से टियाला अंडरपास से ततारपुर चौराहा होते गंतव्य को जाएंगे।
- मेरठ तिराहा से निजामपुर तिराहा तक सभी प्रकार के हल्के/ सवारी / भारी वाहनो का आवागमन 24 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 25 अक्तूबर की सुबह रावण दहन कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
- शहर क्षेत्र मे सभी प्रकार के भारी/ कमर्शियल मालवाहक वाहन 24 अक्तूूबर की दोपहर दो बजे से 25 अक्तूबर की सुबह रावण दहन कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्णत प्रतिबंधित रहेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed