फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Route diversion plan implemented for vehicles during Kanwar Yatra

Kanwar Yatra: आज रात से हल्के वाहनों का भी बदल जाएगा रास्ता, ट्रैफिक में ऐसे होगा बदलाव; जानें पूरा रूट प्लान

Fri, 26 Jul 2024 05:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 05:13 AM IST
सार

 26 जुलाई की रात 12 बजे गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। उधर, मेरठ रोड(एनएच-34) की मेरठ जाने वाली लेन पर हल्के वाहन आ जा सकते हैं लेकिन 28 जुलाई की रात 12 बजे से इस लेन को भी बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion plan implemented for vehicles during Kanwar Yatra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान हल्के वाहनों के लिए भी शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। यह डायवर्जन पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


एसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए परिस्थिति के अनुसार डायवर्जन प्लान में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों की अनुमति देखकर प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गाजियाबाद : इस तरह होगा रूट डायवर्ज

  • 26 जुलाई की रात 12 बजे गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • मेरठ रोड(एनएच-34) की मेरठ जाने वाली लेन पर हल्के वाहन आ जा सकते हैं लेकिन 28 जुलाई की रात 12 बजे से इस लेन को भी बंद कर दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 28 जुलाई की रात 12 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दुहाई कट पर वाहन नहीं उतर सकेंगे। ये वाहन डासना कट पर उतरकर एनएच नौ से होकर आगे जाएंगे।
  • 28 जुलाई की रात 12 बजे तक मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन सीमापुरी बॉर्डर पर एक लेन में आ जा सकते हैं, लेकिन 28 जुलाई की रात 12 बजे से यह लेन भी बंद कर दी जाएगी।
  • मेरठ तिराहा से संतोष मेडीकल जल निगम टी-प्वाइंट के बीच भी वाहनों नहीं जाएंगे।
  • 28 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों नहीं चलेंगे।
  • रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ दूधेश्वर नाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • सीमापुरी बॉर्डर से लाल कुआं के बीच और मेरठ रोड पर भी ऑटो का संचालन नहीं होगा।
  • मेरठ तिराहा से हिंडन नदी, कनावनी व इन्दिरापुरम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ से विजयनगर रेलवे पुल से एनएच-नौ होते हुए आगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed