फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rooftop solar plants will be installed in two lakh houses

Ghaziabad News: दो लाख घरों में लगेंगे रुफटॉप सोलर प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Rooftop solar plants will be installed in two lakh houses
गाजियाबाद। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गाजियाबाद में दो लाख घरों में ग्रिड संयोजित सोलर रुफ टॉप पावर प्लांट संयंत्र लगाया जाएगा। मंगलवार को विकास भवन में सीडीओ अभिनव गोपाल ने सोलर प्रकोष्ठ की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिले लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए वेंडर निर्धारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सभी वेंडर्स से बातचीत की और प्लांट लगाने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पीयूष साहू ने बताया कि अनुदान की धनराशि भारत सरकार और राज्य सरकार से देरी से मिलती है, जिससे लाभार्थियों का चयन देरी से होता है। इसके बारे में सीडीओ ने बताया कि अब राज्य सरकार की तरफ से पहले ही अनुदान मिल जाया करेगा। इस दौरान मीटर रीडरों को प्रशिक्षण देने का भी सुझाव दिया गया। सीडीओ ने यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि ऊर्जा निगम से समन्वय कर सभी सुझाव और शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीटर जांच की व्यवस्था गाजियाबाद में शुरू की जाए, जिससे समस्या का निस्तारण समय से हो सके। इस दौरान ऊर्जा निगम सहित यूपी नेडा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed