{"_id":"68ae86d202175d27bc0dd364","slug":"roof-of-gda-flat-collapsed-in-sahibabad-and-five-injured-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बड़ा हादसा: जीडीए फ्लैट की छत गिरी, पांच लोग हादसे में हुए घायल; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बड़ा हादसा: जीडीए फ्लैट की छत गिरी, पांच लोग हादसे में हुए घायल; मचा हड़कंप
Wed, 27 Aug 2025 09:47 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:47 AM IST
सार
साहिबाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां जीडीए बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने फ्लैट की छत गिर गई। हादसा देर रात हुआ था।
विज्ञापन
फ्लैट की छत गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र के अर्थला में संजय कलोनी स्थित जीडीए बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने फ्लैट की छत 26 अगस्त की देर रात भर भराकर गिर गई। नीचे सो रहे फ्लैट मालिक जाहिद, उनकी पत्नी शहनाज, बेटा जाबिर और बेटी नजराना मलबे के साथ भूतल पर बने फ्लैट में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मलबा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रहीं बुजुर्ग महिला 80 वर्षीय अलीमन जब जाहिद के फ्लैट में पहुंची तब वह भी भूतल पर जा गिरीं। हादसे में 20 वर्षीय नजराना के सिर में चोट लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
वहीं बुजुर्ग अलीमन को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि देर रात हादसे में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। मलबा हटाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन