फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   robery to mannger

कैश मैनेजमेंट कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े साढ़े ५ लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
robery to mannger
कैश मैनेजमेंट कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े साढ़े पांच लाख लूटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े कैश मैनेजमेंट कंपनी के एजेंट से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना सिहानीगेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर कट पर हुई। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इग्लास (अलीगढ़) निवासी वकील अहमद रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में बतौर कैश कस्टोडियन एजेंट कार्यरत हैं। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस झंडेवालान, दिल्ली में है और कंपनी कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा कराने का काम करती है। जानकारी के मुताबिक वकील अहमद बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरठ रोड स्थित फेडेक्स कोरियर कंपनी के कार्यालय से 5 लाख 45 हजार रुपये लेकर अंबेडकर रोड स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से चला था।
विज्ञापन

टक्कर मारकर बैग छीना, पीछा करने पर पिस्टल दिखाई
वकील अहमद का कहना है कि लोहिया नगर कट के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह बाइक सहित नीचे गिर गया। आरोप है कि बदमाश बैग लूटकर भाग निकले। उसने पैदल ही दौड़कर बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए वह रुक गया, जिसके बाद बदमाश मौकेसे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मुस्तैदी के बीच वारदात कर गए बदमाश
जानकारी के मुताबिक बुधवार को शहर के थानों में चर्चा थी कि एसएसपी किसी भी थाने का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में शहर की पुलिस मुस्तैद थी। लेकिन इसी मुस्तैदी के बीच बेखौफ बदमाश लूट की सनसनीखेज वारदात कर पुलिस को चुनौती दे गए।
पुलिस में हड़कंप, घंटों की कांबिंग रही बेनतीजा
दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने वायरलेस सेट पर नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के आदेश दिए। जिसके कई थानों की पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास केसीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध कैद हुए हैैं।
कंपनी ने जताया शक, एजेंट से पूछताछ कर रही पुलिस
पीड़ित एजेंट की बातों से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि डिलीवरी कॉल पर ही कैश लेने जाना होता है। लेकिन वकील अहमद बुधवार को 5.45 लाख रुपये लेकर चला। इसकी जानकारी लीक होना संदेह पैदा करता है। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर जयशंकर ने तहरीर दी है। जिसमें एजेंट वकील अहमद पर ही शक जाहिर किया गया है।

वर्जन ...
कैश मेनेजमेंट कंपनी के एजेंट ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा कैश लूटने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कितना कैश लुटा है, इसे वेरिफाई किया जा रहा है। एजेंट से भी पूछताछ की जा रही है।- श्लोक कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed