फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbery worth Rs 1.05 crore from businessman's house in Kavinagar

Ghaziabad News: कविनगर में कारोबारी के घर 1.05 करोड़ का डाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robbery worth Rs 1.05 crore from businessman's house in Kavinagar
कविनगर ए ब्लॉक स्थित लूट पीड़ित कारोबारी के घर में सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी।
गाजियाबाद। शहर की पाॅश कालोनी कविनगर के ए ब्लाॅक में मंगलवार की रात करीब नौ बजे बदमाशों ने स्टील कारोबारी रामदास गुप्ता (78) और उनकी पत्नी सुमित्रा गुप्ता को बंधक बनाकर 1.05 करोड़ का डाका डाला। नकाबपोश बदमाशों ने दंपती के गले पर चाकू लगाकर उनसे चाबी हासिल की। इसके बाद 40 मिनट तक अलमारियों को खंगालकर इत्मिनान से लूटपाट की। बदमाश जाते समय कोठी के मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन

रामदास गुप्ता की विजयनगर में श्रीनाथ स्टील नाम से फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी टीवी देख रहे थे, तभी दो नकाबपोश बदमाश आए। एक ने उनके नौकर चंदन का नाम लिया। उनके सामने ही बदमाश ने चंदन से फोन पर बात भी की। बदमाशों के आने से एक घंटा पहले ही चंदन कोठी से चला गया था। उन्हें पूरा यकीन है कि चंदन ने ही यह वारदात कराई है।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि बदमाशों के जाने के एक घंटे बाद वह और पत्नी कमरे से बाहर आए और गार्ड विष्णु के कमरे में गए। वह वहां नहीं था। नौकर चंदन का कमरा देखा। वहां विष्णु था। उसके हाथ उसके ही मफलर से बंधे थे। उसके हाथ खोलकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से 200 मीटर और कविनगर थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर पड़ी इस डकैती की एफआईआर में कारोबारी ने नौकर चंदन को नामजद कराया है। अन्य बदमाश अज्ञात में है। कारोबारी ने बताया कि बदमाश 80 लाख के हीरे के गहने और 25 लाख नकदी लूट ले गए। घटना के बाद से कविनगर के लोग दहशत में है। 24 घंटे बीत जाने के बाद बुधवार की रात तक पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।

बयान
कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। नौकर के बारे में भी जानकारी की जा रही है। - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed