फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways depot received the gift of five new buses

Ghaziabad News: रोडवेज डिपो को मिली पांच नई बसों की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot received the gift of five new buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बसों की किल्लत झेल रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रयागराज महाकुंभ से रोडवेज बसों के लौटने के साथ ही परिवहन निगम ने डिपो को पांच नई बसों की सौगात दी है। डिपो की बसों की संख्या अब 129 से बढ़कर 134 हो गई है। जल्द ही नई बसों का रूट तय कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 बसों का संचालन होता है। इसमें 114 बसें निगम और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। लेकिन इसके बाद भी नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद मार्ग के साथ अन्य मार्गों पर भी यात्रियों को आए दिन बसों की किल्लत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस क्रम में हापुड़ रोडवेज डिपो को भी निगम की तरफ से पांच नई बसों की सौगात दी गई है। बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और बसों की किल्लत भी दूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि पांच नई बसें डिपो को मिली है। जिनका रूट निर्धारित किया जा रहा है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिनके संचालन से सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed