फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roads in Poor Condition in Garima Garden, Ward-64; Residents' Anger Erupts

Ghaziabad News: गरिमा गार्डन वार्ड-64 में सड़कें खराब, लोगों का फूटा गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Roads in Poor Condition in Garima Garden, Ward-64; Residents' Anger Erupts
साहिबाबाद। सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के चलते गरिमा गार्डन वार्ड-64 में गलियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। समय से काम पूरा न होने और हर दिन की परेशानी से आजिज लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। नाराज लोग शनिवार को गरिमा गार्डन के मुख्य मार्ग पर एकजुट हो गए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने काॅलोनी से मुख्यमार्ग तक जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कपिल मावी ने बताया कि टूटी सड़कें और जलभराव की समस्या लंबे समय से काॅलोनी में बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे लोग सड़क पर उतर आए और मुख्यमार्गों को बंद कर दिया। इससे काॅलोनी के लोग अपनी गलियों में ही रुक गए। दिल्ली-वजीराबाद वाली रोड पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हंगामा और प्रदर्शन की सूचना पर जिला प्रशासन और जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत और संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन रोका। इस दौरान करीब आधा घंटे तक अंदरूनी गलियों और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति रही। प्रदर्शन के दौरान कपिल मावी, ध्यान सिंह नगर, राहुल श्रीवास्तव, हैप्पी सिंह, कमर खान, शकील सैफी, हरदीप ठाकुर और पवन शर्मा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed