फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road Accident: Traumatic road accident in Muradnagar, grandfather died, grandson seriously injured.

Road Accident: मुरादनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दादा की मौत, पोता गंभीर रूप से घायल

Mon, 16 Sep 2024 01:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

मुरादनगर के रावली रोड पर स्थित बिलाल मस्जिद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे दादा मनोज बाल्मीकि की मौत हो गई और उनका पोता विवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Road Accident: Traumatic road accident in Muradnagar, grandfather died, grandson seriously injured.
मृतक दादा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह मुरादनगर के रावली रोड पर स्थित बिलाल मस्जिद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार दादा और पोते को रौंद दिया, जिसमें दादा की मौके पर ही मौत हो गई और पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


वाल्मीकि मोहल्ला कॉलोनी के निवासी 48 वर्षीय मनोज बाल्मीकि अपने 2 वर्षीय पोते विवान के साथ बाइक पर घूमने निकले थे। जब वे रावली रोड पर स्थित बिलाल मस्जिद के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में दादा मनोज बाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता विवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पोते को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पाकर एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों में हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed