फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road Accident Orthopedic doctor life saved due to airbag opening after overturning on elevated road in Ghaz

गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर हादसा: चलती कार पलटी, एयरबैग से बाल-बाल बची डॉक्टर की जान

Tue, 03 Sep 2024 01:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 03 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

थार गाड़ी को बचाने के प्रयास में ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लेकिन सीट बेल्ट और एयरबैग्स की वजह से पिता-पुत्र सुरक्षित बच गए। 

विज्ञापन
Road Accident Orthopedic doctor life saved due to airbag opening after overturning on elevated road in Ghaz
एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह इंदिरापुरम के एलिवेटेड रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जिसमें ऑर्थोपेडिक डॉक्टर डॉ. ललित कुमार सागर और उनके बेटे श्रेष्ठ कुमार सागर की कार थार गाड़ी को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय डॉक्टर और उनके बेटे इंदिरापुरम में बिरयानी खाने जा रहे थे।

विज्ञापन


सुबह करीब 7:30 बजे, जब दोनों कनावनी पुलिया की ओर उतर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। तेज स्पीड के कारण गाड़ी घिसटती हुई काफी दूर तक गई और पलट गई। हादसे की गनीमत यह रही कि डॉक्टर और उनके बेटे ने सीट बेल्ट लगाकर रखी थी। जिससे उनके एयरबैग खुल गए और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड पर अन्य वाहन चालकों ने पलटी हुई गाड़ी देखी और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची इंदिरापुरम पुलिस और यातायात कर्मियों ने क्रेन की मदद से पलटी गाड़ी को सीधा किया और डॉक्टर तथा उनके बेटे को बाहर निकाला। डॉ. ललित कुमार सागर ने बताया कि उनके बेटे श्रेष्ठ के सिर में चोट लग गई थी। जिसके लिए पास के निजी अस्पताल में दो टांके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने थार गाड़ी का नंबर नहीं देख पाने की वजह से पुलिस को चालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि हादसे में दोनों की हालत स्थिर है और गंभीर चोटें नहीं आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed